Sunday 5 February 2017

All GK questions set-1



1. भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी? बोधगया
2. आर्य समाज की स्थापना किसने की ? स्वामी दयानंद ने
3. पंजाबी भाषा की लिपि कौनसी है ? गुरुमुखी
4. भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम किनारा कौनसा है ? कन्याकुमारी
5. भारत में सबसे पहले सूर्य किस राज्य में निकलता है ? अरुणाचल प्रदेश
6. इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में होता है ? मधुमेह
7. बिहू किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ? आसाम
8. कौनसा विटामिन आंवले में प्रचुर मात्रा में मिलता है ? विटामिन C
9. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था ? विलियम बैंटिक
10. कागज का आविष्कार किस देश में हुआ ? चीन
11. गौतम बुद्ध का बचपन का नाम क्या था ? सिद्धार्थ
12. भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है ? राष्ट्रपति
13. रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है ? विटामिन A
14. पोंगल किस राज्य का त्योहार है ? तमिलनाडु
15. गिद्धा और भंगड़ा किस राज्य के लोक नृत्य हैं ? पंजाब
16. टेलीविजन का आविष्कार किसने किया ? जॉन लोगी बेयर्ड
17. भारत की पहली महिला शासिका कौन थी ? रजिया सुल्तान
18. मछली किसकी सहायता से सांस लेती है ? गलफड़ों
19. ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया ? भगत सिंह ने 
20. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ ? 1919 ई. अमृतसर
21. 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की ? फॉरवर्ड ब्लॉक 
22.  ‘पंजाब केसरी’ किसे कहा जाता है ? लाला लाजपत राय 
23.  सांडर्स की हत्या किसने की थी ?भगत सिंह
24. 1857 ई. के विद्रोह में किसने अपना बलिदान सबसे पहले दिया ? मंगल पांडे
25. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी ? सरोजिनी नायडु
26. माउन्ट एवेरेस्ट पर दो बार चढ़ने वाली पहली महिला कौन थी ? संतोष यादव
27.  ‘ब्रह्म समाज’ की स्थापना किसके द्वारा की गई ? राजा राममोहन राय
28. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था ? मूलशंकर 
29.  ‘वेदों की ओर लोटों’ का नारा किसने दिया ? दयानंद सरस्वती 
30.  ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की ? स्वामी विवेकानंद
31.  वास्कोडिगामा भारत कब आया ? 1498 ई. 
32.  वास्कोडिगामा कहाँ का रहने वाला था ? पुर्तगाल 
33. हवा महल कहाँ स्थित है ? जयपुर
34.  सिख धर्म का संस्थापक किस सिख गुरु को माना जाता है ? गुरु नानक 
35. सिखों का प्रमुख त्यौहार कौन-सा है ? बैसाखी
36.  ‘लौह पुरुष’ किस महापुरुष को कहा जाता है ? सरदार पटेल 
37.  नेताजी किस महापुरुष को कहा जाता है ? सुभाष चंद्र बोस
38. दिल्ली स्थित लाल बहादुर शास्त्री की समाधि का क्या नाम है ? विजय घाट
39. महाभारत के रचियता कौन हैं ? महर्षि वेदव्यास 
40. अर्थशास्त्र नामक पुस्तक किसने लिखी ? चाणक्य (कौटिल्य)
41.  ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा किसने दिया ? लाल बहादुर शास्त्री 
42.  संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष कौन था ? डॉ. राजेन्द्र प्रसाद 
43. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? डॉ. भीमराव अंबेडकर 
44. विश्व ‘रेडक्रास दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? 8 मई
45. ‘सूर्योदय का देश के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है? जापान
46. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?  8 मार्च
47. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन–सा है? गोवा
48. ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ? केरल
49. दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी ? 1911
50. सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ? शुक्र 
51. भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा है ? बाघ
52.  भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है ? मोर
53. भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौनसा है ? गंगा डॉलफिन
54. भारत का राष्ट्रीय फल कौनसा है ? आम
55. भारत का राष्ट्रीय फूल कौनसा है ? कमल
56. भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौनसा है ? बरगद
57. भारत का राष्ट्रीय खेल कौनसा है ? हॉकी
58. भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है ? 3:2 
59. भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ? रवीन्द्रनाथ टैगोर
60. भारत का राष्ट्रगीत कौनसा है ? वंदेमातरम्
61. भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है ? बंकिमचन्द्र चटर्जी
62. महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा ? नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने
63. हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है ? शक संवत्
64. राष्ट्रगान गाने की अवधि कितनी है ? 52 सेकंड
65. रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? हेनरी बेकरल ने
66. पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है? हृदय
67. मानव शरीर की किस ग्रन्थि को 'मास्टर ग्रन्थि' कहा जाता है? पियूष ग्रंथि
68. कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौनसा है? हीरा
69. एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था? रांटजन
70. किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया? तांबा
71. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है? काला
72. दूरबीन का आविष्कार किसने किया था? गैलिलियो ने
73. दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है ? राजघाट
74. भारत में पहली रेल कहाँ से कहाँ तक चली? बम्बई (वर्तमान मुंबई) से थाने तक
75. भारत में पहली बार मेट्रो रेल सेवा किस नगर में आरम्भ की गई?  कोलकाता
76. भारत में रेल का आरम्भ किस सन में हुआ? 1853
77.  प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री कौन थे ? स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा , 1984 में
78. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी ?श्रीमती सुचेता कृपलानी
79. हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री कौन थे ? पं. भगवत दयाल शर्मा
80. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ? 24 अक्तूबर 1945
81. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ? न्यूयॉर्क
82. संयुक्त राष्ट्र संघ के पहले महासचिव कौन थे? त्रिग्वेली
83.इस समय संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने देश सदस्य हैं ? 193
84. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश सदस्य होते हैं ? 15 
85. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के कितने देश स्थाई सदस्य हैं? 5 
86.अंतरराष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है ? द हेग, हॉलैंड में 
87. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन है ? बान-की-मून 
88. संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण देने वाले भारतीय कौन थे ? अटल बिहारी वाजपेयी
89. संयुक्त राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्य कितने वर्ष के लिये चुने जाते हैं ? 2 वर्ष
90. संयुक्त राष्ट्र संघ का 193वां सदस्य कौनसा देश बना था ? दक्षिण सूडान
91. किस विटामिन की कमी से खून का रुकाव बंद नहीं होता ? विटामिन K
92. हिंदी दिवस कब मनाया जाता है ? 14 सितंबर
93. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया ? अनुच्छेद 343
94. ओलंपिक खेलों की एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय कौन है ? अभिनव बिंद्रा 
95. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों बाद होता है? 4 वर्ष
96. सन 2016 में ओलंपिक खेल कहाँ होंगे ? रियो डी जिनेरो
97. अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है ? 10 दिसंबर

98. हरियाणा की कौनसी नस्ल की भैंस प्रसिद्ध है ? मुर्राह 
99. प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर कहाँ स्थित है ? गुडगाँव
100. विशाल हरियाणा पार्टी किसने बनाई थी ? राव विरेन्द्र सिंह

Monday 11 April 2016

How to avoid Gastric problem | पेट के गैस से बचने के अच्छे सुझाव

कैसे बचें पेट की गैस की समस्या से :



 पेट की गैस की समस्या आज कल हर उम्र के लोगों में बहुत ही आम है। गैस केवल पेट में ही नहीं रहती है बल्कि यह पूरे शरीर में घूमती रहती है यहां तक की सीने तक भी पहुंच जाती है।

Gastric symptoms  गैस के लक्षण : 
पेट फूलना: पेट का फूलना गैस की वजह से हो सकता है या बड़ी आंत का कैंसर या हार्निया भी इसका कारण बन सकता है। ज्यादा वसायुक्त भोजन करने से पेट देर से खाली होता है। इससे भी पेट फूल जाता है और बेचैनी होती है।
पेट या छाती में दर्द: जब आंत में गैस मौजूद होती है, तब कुछ लोगों को पेट दर्द होता है। जब बड़ी आंत की बायीं ओर दर्द होता है, तो इससे हृदय रोग का भ्रम होता है, लेकिन जब दर्द दायीं ओर होता है, तो यह एपेन्डिक्स हो सकता है।
डकार का आना : जब कोई व्यक्ति खाने के दौरान या बाद में डकार लेता है तो इसका अर्थ है कि उसने खाने के साथ ज्यादा मात्रा में हवा निगल ली है।

गैस के पेट में बनने के कारण : 
1.  अनपचे भोजन के टूटने से कई खाने वाले पदार्थों में शुगर, स्टार्च और रेशे पाए जाते हैं। शरीर कुछ कार्बोहाइड्रेट को न तो पचा पाता है और न ही अवशोषित कर पाता है। छोटी आंत में कुछ निश्चित एंजाइमों की कमी या अनुपस्थिति से इनका पाचन क्रिया संभव नहीं हो पाती। यह अनपचा भोजन छोटी आंत में से बड़ी आंत में जाता है, जहां बैक्टीरिया इस भोजन को तोड़ते हैं, इससे हाइड्रोजन, कार्बन डाईऑक्साइड और एक तिहाई लोगों में मिथेन निकलती है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में एंजाइम का स्तर कम हो जाता है, इसलिए गैस की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।

2. लाइफस्टाइल व दिनचर्या
आपकी गैस बताती है कि आप देर से सोना और सुबह देर से जागना, टेंशन रखना, खाने-पीने का टाइम फिक्स्ड न होना।

3. निगली गई हवा से
निगली गई हवा पेट में गैस बनने का सबसे प्रमुख कारण है। हर व्यक्ति द्वारा थोड़ी मात्रा में खाते समय और पीते समय हवा भी खाने-पीने की वस्तु के साथ निगल लेता है। जल्दी-जल्दी खाने या पीने, च्यूंगम चबाने, धूम्रपान करने से भी कुछ लोग ज्यादा हवा अंदर ले लेते हैं, जिनमें नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और कार्बन डाई ऑक्साइड होती हैं। कुछ हवा डकार के द्वारा बाहर निकल जाती है, पर कुछ आंत में चली जाती है, बची हुई थोड़ी सी गैस यहां से बड़ी आंत में चली जाती है, जो गुदा मार्ग द्वारा बाहर निकलती है।

4. खानपान
अगर आपको गैस बन रही है तो आपका खानपान ठीक नहीं है। शराब पीने से, मिर्च-मसाला, तली-भुनी चीजें ज्यादा खाने से, बींस, राजमा, छोले, लोबिया, मोठ, उड़द की दाल, फास्ट फूड, ब्रेड और किसी-किसी को दूध या भूख से ज्यादा खाने से, खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक लेने से, बासी खाना भी गैस का कारण बन सकता है।

5. बाकी वजहें
गैस आपके शरीर बारे में भी बताती है कि आपके लीवर में सूजन, गॉल ब्लेडर में स्टोन, फैटी लीवर, अल्सर या मोटापे से, डायबीटीज, अस्थमा या बच्चों के पेट में कीड़ों की वजह से, अक्सर पेनकिलर खाने से, कब्ज, अतिसार, खाना न पचने व उलटी की वजह से होती है ।


गैस की समस्या के घरेलु उपाय :
1. सौंफ
यह पाचन में मदद करती है. सौंफ खाने से पेट में दर्द, पेट के फूलने और गैस बनने से राहत मिलती है. अक्सर इसे चीनी के साथ मिला कर लिया जाता है. आप इसे गर्म पानी में उबाल कर भी ले सकते हैं.



2. नींबू का रस
एक नींबू निचोड़ें तथा इससे रस निकाल लें। इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा तथा एक कप पानी मिश्रित करें। इसे तब तक हिलाएं जब तक बेकिंग सोडा पानी में अच्छे से ना घुल जाए।
इसे पी लें तथा गैस की समस्या से मुक्त हो जाएं। अगर आपको तुरंत राहत चाहिए तो बेकिंग सोडा का मिश्रण पानी में करें तथा सुबह इसका सेवन खाली पेट में करें।

3. पुदीना
माना जाता है कि खाने के साथ अगर नियमित रूप से धनिया पुदीना की चटनी ली जाए, तो पेट से जुड़ी बीमारियां दूर रहती हैं. पेट में दर्द होने पर जरूरी नहीं कि बाजार में मिलने वाली पुदीने की गोली ही ली जाए, ताजा पत्तियां पानी में उबाल कर भी पिया जा सकता है.

4. लहसुन
लहसुन भी गैस की समस्याओं को ठीक करने का एक बेहतरीन इलाज है। लहसुन को पीस लें तथा इसके साथ काली मिर्च के बीज, धनिया और जीरा मिश्रित करके उबाल लें।
इसे कुछ मिनट तक उबाल लें और फिर इससे रस निकाल लें। अब इस मिश्रण को कमरे के तापमान तक आने दें और इसके बाद इसे पी लें। इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार करने से आपको काफी बेहतर परिणाम मिलेगा।


5. अदरक
यह भी पाचन तंत्र के लिए लाभदायक है. भारतीय व्यंजनों में अदरक और लहसुन का मिश्रण भी इसीलिए इस्तेमाल किया जाता है कि पेट ठीक रहे. लेकिन गर्मियों में इन दोनों का ही कम इस्तेमाल करना चाहिए.

6. इलायची
पेट में दर्द हो तो मुंह में एक छोटी इलायची रख लें. इलायची सिर्फ स्वाद और खुशबू का ही काम नहीं करती, बल्कि बहुत असरदार दवा भी है.

7. दालचीनी
यह रसोई का एक बेहतरीन मसाला है. यह पेट को भी ठीक रखता है. इसके अलावा अजवायन को गर्म पानी के साथ लेने से भी फायदा मिलता है. गर्म पानी हर हाल में फायदेमंद होता है.

8. नारियल पानी
एसिडिटी के उपाय, नारियल पानी मे बहुत से विटामिन होते है जो की लाभकारी है। रोजाना नारियल पानी पीने की कोशिश करे।

9. हर्बल चाय
गैस का दर्द, पुदीने, रास्पबेरी, कैमोमाइल  और जामुन से बनी हर्बल चाय आपके हाजमे को दुरुस्त करने में काफी कारगर साबित होती है।
आप अब ऊपर बताये गए किसी भी स्वाद में से एक की हर्बल चाय बनाकर एक बार सुबह और एक बार शाम के समय सेवन करें। परन्तु हर्बल चाय का सेवन करते समय इसे ज़्यादा देर तक आंच पर ना चढ़ाएं, क्योंकि इससे इसके गुण नष्ट हो जाते हैं।

Sunday 10 April 2016

World Top Fastest Trains

विश्व की सबसे तेज चलने वाली ट्रैन :

1. शंघाई मैग्लेव


दुनिया का पहला व्यावसायिक उच्च गति चुंबकीय उत्तोलित ट्रेन 2004 में चीन के शंघाई शुरू हुई।  ट्रैन लाइन शंघाई के पुडोंग हवाई अड्डे और लोंग्यांग लू मेट्रो स्टेशन के बीच है ।

यह अद्भुत ट्रेन प्रति घंटे (270 मील प्रति घंटा) 431 किलोमीटर की शीर्ष गति से चलती  है। 30 किमी (18.75 मील) यात्रा को पूरा करने के लिए कम से कम 8 मिनट लगते हैं। मैग्लेव ट्रेनों पर एक तरह के टिकट आरएमबी 50 (USD $ 7.00) .

12 नवंबर 2003 को एक परीक्षण चलाने के दौरान, मैग्लेव ने 501 किमी / घंटा (311 मील प्रति घंटे) के एक चीनी गति के रिकॉर्ड  को हासिल किया ।


2. हारमनी CRH 380A

चीन रेलवे हारमनी सीआरएच 380A दूसरी सबसे तेजी से दुनिया में ऑपरेटिंग ट्रेन सेवा है। इस इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन वाणिज्यिक सेवा में 380 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यह प्रारंभिक परीक्षण के दौरान 416.6 किलोमीटर प्रति घंटे की एक रिकार्ड गति हांसिल कर चुकी है। चीन रेलवे ने सीआरएच 380A  को अक्टूबर 2010 में शंघाई और  नानजिंग रोड के बीच शुरू किया ।

सीआरएच 380A ट्रेन एक समय में 494 यात्रियों को ले जाने सकती है। प्रत्येक यात्री को  पढ़ने का लैंप, पावर  पोर्ट  और एक इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले की सुविधा उपलब्ध होती है ।  सीआरएच 380A में एक  स्टाफ यात्रियों के लिए भोजन और पेय की सेवा के लिए होता है ।


3. AGV इटालो को यूरोप की सबसे तेज ट्रेन भी कहा जाता है। इसकी स्पीड 360 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अप्रैल 2007 में इस ट्रेन को शुरु किया गया था।

4. टलगो 350 स्पेन की ट्रेन है जो 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। यह ट्रेन काफी सुविधाएं भी यात्रियों को देती है।

5. SNCF TGV Duplex फ्रांस की सबसे तेज रेलगाड़ी है। इसकी गति भी 320 किलीमीटर प्रतिघंटा है। इसे दिसंबर 2011 में शुरु किया गया था।

6. ETR 500 Frecciarossa Train इटली की हाईस्पीड ट्रेन है। इसकी मेक्सीमम स्पीड भी 300 किलोमीटर प्रतिघंटा है। रोम से मिलन तक यह ट्रेन मात्र 2 घंटे 40 मिनट में तय करती है।

7. THSR 700T ताइवान की हाईस्पीड ट्रेन है। 5 जनवरी 2007 को इस ट्रेन के सेवाएं शुरु की गई थीं। इसकी टॉप स्पीड 300 किलीमोटर प्रतिघंटा है।

Know about Gatimaan Express Train | “गतिमान एक्सप्रेस” ट्रैन

“गतिमान एक्सप्रेस” ट्रैन भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने 5 अप्रैल 2016 को दिल्ली से देश की पहली सेमी-हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

9 जून को लांच होगी देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रैन 'गतिमान एक्सप्रेस'।
निजामुद्दीन से यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे रवाना होगी और 9:50 बजे आगरा पहुंचेगी. वापसी में यह आगरा से शाम 5:50 बजे चलेगी और 7:30 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी.





गतिमान  की खास बातें.
1. गतिमान ट्रैन 160 km/h की गति से चलेगी हजरत निजामुदीन से आगरा कैंट की दूरी 188 किलोमीटर 100 मिनिट में पूरी करेगी ।
2. शुक्रवार को छोड़कर यह ट्रेन हर रोज चलेगी.
3. इस ट्रेन में दो एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और आठ एसी चेयर कार कोच होगी .
4. एसी चेयर कार में किराया 750 रुपये, जबकि एक्जीक्यूटिव एसी चेयर कार में 1500 रुपये होगा.
5. ट्रेन होस्टेस गतिमान एक्सप्रेस के यात्र‍ियों का गुलाब का फूल देकर स्वागत करेंगी और प्लेन की तरह यात्र‍ियों को सीट पर सर्विस दी जाएगी.
6. यात्रियों को मल्टीमीडिया मनोरंजन की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी. ट्रेन के डिब्बों में हॉटस्पॉट उपकरण लगाये गये हैं जिससे यात्री अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर सीधे इन सुविधाओं का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं.
7. इंडियन फूड रेसिपी गेहूं का उपमा, मिनी डोसा, कांजीवरम इडली, फ्रेश फ्रूट, स्विस रोल, आलू कुलचा, रोस्टेड ड्रायफूड और चिकन रोल मिलेगा। नॉनवेज में चिकेन सॉस के साथ स्पेनिश एग ऑमलेट और अखरोट स्लाइस केक सर्व किए जाएंगे।



दिल्ली - आगरा रूट के बाद गतिमान एक्सप्रेस कई और रूटों चलाया जाएगा उनमें- कानपुर-दिल्ली, चंडीगढ़-दिल्ली, हैदराबाद-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, गोवा-मुंबई और नागपुर-सिकंदराबाद शामिल हैं।

Thursday 25 February 2016

ISI इस्लामिक स्टेट ऑफ़ ईराक़ क्या है ?


इस्लामिक स्टेट ऑफ़ ईराक़ एक सुन्नी आतंकवादी संगठन है।  इसका उद्देश्य इराक के सुन्नी बहुमत क्षेत्रों में एक इस्लामी राज्य की स्थापना करना था। इसकी स्थापना 15 अक्टूबर 2006 को इराक के कुछ विद्रोही संगठनों के विलयन से हुई थी।



आईएस अपनी खिलाफत स्थापित करने का उद्देश्य रखता है, एक ऐसी जगह बनाना चाहता है जहां इस्लाम की उसकी बनाई परिभाषा चलेगी और शरिया कानून लागू होगा. सीरिया और इराक में अस्थिरता के कारण आईएस इन दोनों देशों के कुछ इलाकों पर कब्जा करने में कामयाब हो पाया है.

आईएस की बर्बरता इसकी सबसे बड़ी पहचान बन गयी है. मासूम लोगों और अपने दुश्मनों को डराने की खातिर इस्लामिक स्टेट ने कई लोगों के सर कलम किए हैं. जिन इलाकों में आईएस का कब्जा है वहां इसी की हुकूमत चलती है.

हाल ही में नाइजीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन बोको हराम ने आईएस के लिए अपना समर्थन जाहिर किया. वहीं अल कायदा खुद को इससे अलग मानता है.
अल कायदा की शाखा जभात अल नुसरा आईएस के खिलाफ है. इन संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा है कि कौन किससे ज्यादा खूंखार है. बोको हराम के नाम 13,000 जानें हैं, तो आईएस 24,000 लोगों को मारने या घायल करने के लिए जिम्मेदार है.

अलग अलग देशों से 20,000 से ज्यादा लोग आईएस के साथ जुड़ चुके हैं. आईसीएसआर की रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 4,000 से ज्यादा पश्चिमी यूरोप और उत्तरी अमेरिका से हैं. स्वीडन और बेल्जियम जैसे छोटे देशों से भी लोग इस्लामिक स्टेट का साथ देने पहुंच रहे हैं.

अगस्त 2014 से अमेरिका सीरिया और इराक में इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हवाई हमले कर रहा है. सीरिया में अब तक 1,422 और इराक में 2,242 हमले किए जा चुके हैं. वहीं जर्मनी सीरिया से लौटे 30 कथित आतंकवादियों पर मुकदमा चलाने जा रहा है.

सीरिया और इराक के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने वाले इस आतंकी गुट ने 29 जून 2014 को खिलाफत का एलान किया. तब से अब तक संगठन ने अपनी संख्या बढ़ाने में बड़ी कामयाबी पाई है. रिपोर्टों के मुताबिक 2011 से अब तक आईएस में 90 देशों से 20,000 से ज्यादा लोग भर्ती हुए हैं

सीरिया में कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जगहों को आईएस ने भारी नुकसान पहुंचाया है. ऐतिहासिक इमारतों और संग्रहालयों में लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं. आईएस ने इनसे मिली रकम का इस्तेमाल खुद को मजबूत करने में किया है.

यह आतंकवादी संगठन आधुनिक दौर में तकनीक की अहमियत समझता है. अपने प्रचार के लिए ये आतंकी गुट सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करता है. अपने वीडियो बनाने में ये संगीत, एक्शन सीन इत्यादि का इस्तेमाल कर रिलीज करते हैं, जिससे और लोगों को अपने साथ जुड़ने के लिए प्रेरित कर सकें.

आईएस के पास इतना पैसा है कि वह अपनी आतंकवादी गतिविधियों को आराम से अंजाम दे रहा है. उसने डोनेशन पाने का अपने लिए एक मजबूत तंत्र भी विकसित कर लिया है. आतंकी संगठन धन जुटाने के लिए बंधक बनाता है और ब्लैकमेल भी करता है. कई छोटी बड़ी कंपनियां भी इसका निशाना बनी हैं.

Wednesday 24 February 2016

भारत के संविधान की प्रस्तावना | India's Preamble to the Constitution

भारत के संविधान की प्रस्तावना | India's Preamble to the Constitution


In Hindi :
भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:
सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सबमें,
व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली, बंधुता बढ़ाने के लिए,
दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ईस्वी (माघशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

English version :

THE PEOPLE OF INDIA, having solemnly resolved to constitute India into a SOVEREIGN SOCIALIST SECULAR DEMOCRATIC REPUBLIC and to secure to all its citizens:
JUSTICE, social, economic and political;

LIBERTY of thought, expression, belief, faith and worship;

EQUALITY of status and of opportunity;

and to promote among them all

FRATERNITY assuring the dignity of the individual and the unity and integrity of the Nation;

IN OUR CONSTITUENT ASSEMBLY this twenty-sixth day of November, 1949, do HEREBY ADOPT, ENACT AND GIVE TO OURSELVES THIS CONSTITUTION.

बालों के झड़ने के मुख्य कारण और उपाय Hair loss reasons and remedies

बालों के झड़ने के मुख्य कारण और उपाय  (Hair loss reasons and remedies):

बालों का झड़ना आजकल युवाओ में बहुत ही आम है. और ये तेजी से बढ़ रही है। कम उम्र में बालों का झड़ना काफी चिंता का विषय है।


 बालों के झड़ने के मुख्य कारण :
भोजन : शरीर के विभिन्न अंगो कि तरह बालो को भी काले और घने रहने के लिए सभी विटामिन्स, मिनरल्स, और प्रोटीन आदि कि जरुरत होती है। समतोल और पौष्टिक आहार न लेने पर Hair loss होना तय है।

 अनुवांशिक / Genetic : बालो का असमय झड़ने का मुख्य कारण है अनुवांशिकता। अकसर देखा गया है कि बालो का असमय झड़ना एक परिवार में चल रही रीती रिवाज के समान है। किसी परिवार में दादा - बाप - बेटा सभी में समान hair loss होता है, जिसे male patterned baldness भी कहते है। किसी विशेष जीन (GENE) कि वजह से एक परिवार में सभी लोगो में यह समस्या समान होती है।

 दिनचर्या : बालो कि ठीक से देखभाल न करना, लम्बे समय तक धुप और धूल-मिटटी वाली जगह पर रहना, अत्याधिक तनाव, अधूरी नींद और दौड़भाग वाली जिंदगी जैसे कारणो से Hair loss होता है। बार-बार कंगी करना, अलग-अलग रंग या chemical लगाना, कई तरह के तैल और shampoo का उपयोग करते रहना इत्यादि कारणो से भी hair loss अधिक होता है।

 हार्मोनल इम्बैलेंस : शरीर में अचानक होनेवाले शारीरिक रसायन या हॉर्मोन्स के असामान्य बदलाव के कारण hair loss का प्रमाण बढ़ सकता है। महिलाओ में थाइरोइड हॉर्मोन कि कमी जिसे हाइपोथायरायडिज्म कहते है कि वजह से Hair loss होता है। महिलाओ में थकावट, बिना कारण वजन बढ़ना, उदासी, कमजोरी और त्वचा शुष्क होना जैसे लक्षण दिखाई देने पर हाइपोथायरायडिज्म के निदान हेतु डॉक्टर कि सलाह अनुसार खून की जाँच ( Thyroid Profile ) करा लेना चाहिए। खून कि कमी (Anemia), डैंड्रफ, कीमोथेरेपी और ऑटो इम्यून डिसऑर्डर इन कारणो से Hair loss अधिक होता है।

 टेलोगेन एफ्फ्लूवियम : टेलोगेन एफ्फ्लूवियम एक प्रकार की समस्या है जिसमे काफी जल्दी और ज्यादा प्रमाण में hair loss होता है। यह समस्या गर्भावस्था के बाद, किसी बड़े operation के बाद, ज्यादा तनाव, अधिक वजन कम करने या अधिक श्रम करने जैसे कारणो के बाद हो सकती है। यह किसी दर्दनाशक या तनाव कम करनेवाली जैसी दवा का side-effect भी हो सकता है।

रोकने के उपाय :

बालो का असमय झड़ना रोकने के लिए  पहले आप पता करे किन ऊपर दिए गए कारणो में से किस कारण आपके बाल अधिक झड़ रहे है। जब तक मूल कारण का उपचार न किया जाए Hair loss रोकना कठिन कार्य है। Hair loss होने के मूल कारण का उपचार करने के साथ निचे दिए गए अन्य उपाय का उपयोग कर आप Hair loss का रोकथाम कर सकते है।


आपको अपने आहार में सब्जिया, सलाद, अंकुरित अन्न, मौसमी फल, और High Protein Diet लेना चाहिए। आपको अननस, आवला, गाजर, Oats, पालक, टमाटर, चना, प्याज, अदरक, राजमा और सोयाबीन का अधिक सेवन करना चाहिए। प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन अधिक करें इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। बालो के बढ़ने और मजबूत होने के लिए प्रोटीन, विटामिन A, विटामिन  B काम्प्लेक्स, विटामिन C, विटामिन E, और आयरन कि विशेष आवश्यकता होती है, इसलिए आहार में ऐसे अन्न का समावेश होना जरुरी है जिनमे इन सभी आहार पदार्थो कि प्रचुर मात्रा हो।


अगर आपको थकावट, बिना कारण वजन बढ़ना, उदासी, कमजोरी और त्वचा शुष्क होना जैसे लक्षण दिखाई देते है तो Hypothyroidism के निदान हेतु डॉक्टर कि सलाह अनुसार Blood test ( Thyroid Profile ) करा लेना चाहिए।

महिलाओ में विशेष कर hair fall का प्रमुख कारण हाइपोथायरायडिज्म  ही है। अगर आप डैंड्रफ कि समस्या से परेशान है तो डॉक्टर से इसका इलाज करवाए। आप Dandruff से छुटकारा पाने के लिए अपने डॉक्टर कि सलाह अनुसार केटोकोनाज़ोले युक्त shampoo का उपयोग हफ्ते में दो बार कर सकते है।

Pregnancy के बाद देखा जाता है कि कई महिलाओ में अधिक Hair loss होता है। इसकी खास वजह है Iron, Calcium, Protein कि कमी। Pregnancy के दौरान, ब्रैस्ट फीडिंग करते समय और उसके 3 महीने बाद तक  Iron, Calcium, Protein प्रचुर मात्रा में लेना चाहिए। Typhoid के संक्रमण के बाद भी अधिक Hair loss होता है। इसमें भी संतुलित आहार और पोषण जरुरी है।

Hair growth के लिए हाई प्रोटीन डाइट लेना बेहद जरुरी है। भारतीय आहार में प्रोटीन कि मात्रा कम होती है। प्रचुर मात्रा में protein लेने के लिए सुबह नाश्ते में अंकुरित अन्न, मुंग, flax seeds, दूध, सोयाबीन लेना चाहिए। भारतीय खाने में दाल का समावेश हमेशा रहता है पर दाल को पतला बनाने कि जगह दाल गाढ़ी बनानी चाहिए। Snacks में fast food कि जगह पर भुने हुए मूंगफली या चना लेना चाहिए। रोटी बनाने के लिए गेहू के आटे में 1/4 हिस्सा सोयाबीन का आटा मिलाकर रोटी बनाना चाहिए।

जो व्यक्ति ऑटो इम्यून डिसऑर्डर से ग्रस्त होने कि वजह से Hair Fall से परेशान है उन्हें दिन में दो बार 1 चमच्च अश्वगंधा चूर्ण शहद के साथ लेना चाहिए।
 
अगर आपको Male Patterned Baldness कि समस्या है तो आप अपने डॉक्टर कि सलाह लेकर Minoxidil (1-10%) युक्त तेल का उपयोग कर सकते है। इसकी 1 ml मात्रा सुबह और रात में जहा बाल कम हो वह लगाए। ह्रदय और किडनी रोग के रोगी इसका इस्तेमाल न करे।  

कई दवा के कारण भी hair fall अधिक होता है जैसे कि दर्दनाशक या तनाव कम करने वाली दवा। अगर आपको कोई दवा लेने के बाद अधिक hair fall कि समस्या होती है तो अपने डॉक्टर को इसकी जानकारी दे।

बार-बार बालों को धोने से बालों को नुकसान पहुंचता है। अधिकांश लोग अपने बालों को सुंदर व सेहतमंद दिखाने के लिए बार-बार और ज्यादा chemical वाले shampoo का उपयोग करते हैं बल्कि बालों को धोने के लिए आंवला व अरीठा पाउडर का यूज सबसे अच्छा रहता है। इसके अलावा अगर बालों को धोने के लिए कम केमिकलस वाले shampoo का यूज करें। बार-बार shampoo और conditioner न बदले। आपके बाल तैलीय हैं तो conditioner का इस्तेमाल न करें।

गीले बालो / Wet hair को कपडे से आराम से सुखाए। गीले बालो में कंगी न करे। गीले बाल नाजुक होते है और आसानी से टूट या गिर सकते है। कंगी करने के लिए मोटे दातो वाला कंगा इस्तेमाल करे। बाल सुखाने के बाद बालो कि अच्छे से मसाज करे।

नारियल तेल से मसाज करने से बालो कि जड़ो तक Blood circulation बढ़ता है और बाल बढ़ते और मजबूत होते है।

बालो पर अधिक गर्म पानी का उपयोग न करे। अधिक गर्म पानी से बाल शुष्क और नाजुक बन जाते है।स्नान करने के लिए ठन्डे या गुनगुना पानी का उपयोग करे।

कम से कम सप्ताह में एक दिन शंखपुष्पी से बना हुआ असली और शुद्ध चूर्ण थोड़े से पानी में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। इसके अलावा भृंगराज के चूर्ण में थोड़ा तिल मिलाकर खाएं। प्याज के रस बालो में लगाने से बालो का झड़ना कम होता है। इन आयुर्वेदिक उपचार से आपके बाल प्राकृतिक रूप से स्वस्थ एवं मजबूत बनेंगे।

आप बालो में शुद्ध अलोएवेरा gel से हफ्ते में दो बार मसाज भी कर सकते है। मसाज करने के बाद दो घंटे तक इसे ऐसे ही रहने दे और गुनगुने पानी से बालो को साफ़ कर दे। ऐसा करने से बालो कि growth बढती है और बाल मजबूत होते है।

शैम्पू करने से पहले बालों को ड्राय रखने से भी बाल झडऩे लगते हैं इसीलिए शैम्पू करने से पहले बालों में हल्के गर्म Olive oil या Coconut oil से मसाज करें। बालों की जड़ों में तेल की अच्छे से मसाज रात को सोने पहले ही कर लेना चाहिए। इससे न सिर्फ बालों की जड़े मजबूत होती है बल्कि बाल shine भी करने लगती है।

बार-बार बालो को अलग chemical लगाकर रंग बदलने का प्रयास न करे। हेयर स्ट्राइटनिंग करने से बचे। इनसे बालो को नुकसान पहुचता है।

ज्यादा समय तक कड़क धुप में रहने से बचे। धूल-मिटटी और बारिश के पानी से बालो का बचाव करे।

बालों का सीधा संबंध पेट से होता है। यदि पाचन तंत्र और हाजमा ठीक नहीं है तो बालों की जड़ें कमजोर होंगी लगातार कब्ज रहने से hair follicles कमजोर हो जाते है बाल टूटने व झडऩे लगते हैं। इसलिए अपने खान-पान और हाजमे को हमेशा ठीक रखें।

बालो के असमय झड़ने / Hair Loss के कारण जो युवा परेशान है वह Hair Transplant भी करा सकते है। Hair Transplant एक सरल और गंजेपन से छुटकारा पाने का permanent इलाज है।

चाय, कॉफी, पान-तंबाकू, मिर्च-मसाले आदि नशीले पदार्थों से दूर ही रहें।

नियमित व्यायाम करे। रोजाना व्यायाम करने से शरीर में रक्त प्रवाह ठीक से होता है और आप निरोगी रहते है।